Royal enfield लॉन्च करने जा रहा है 250cc इंजन के साथ Royal Enfield 250 एक नए अवतार में जिसमें आपको मिलेंगे कई आधुनिक फीचर्स । माना जा रहा है कि यह बाइक कम से कम कीमत के साथ मार्केट में उतरेगी और सभी बाइक चलाने के शौकीन युवाओं तक अपनी पहुंच को आसान बनाएगी। इसमें आपको मिलेगा एक शानदार लुक के साथ हाइब्रिड इंजन ज्यादा माइलेज के साथ और भी बहुत कुछ अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Royal enfield 250 का इंजन और माइलेज
अगर बात करें इसके इंजन की तो इसका इंजन चीनी कंपनी CF Moto द्वारा निर्मित पूर्णरूप से BS6 Phase 2 प्रकार का इंजन है। इंजन के अलावा इसके सभी पार्ट्स भारत में निर्मित होंगे। इसके इंजन को माइलेज को ध्यान मैं रखते हुए डिजाइन किया गया है। अगर बात करें इसकी माइलेज की तो यह 1 लीटर में लगभग 45 से 50 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसलिए यह कह सकते हैं की या उन सभी के लिए एक बेहतर बाइक साबित हो सकती है जो प्रतिदिन लंबी दूरी तय करते हैं।
Royal Enfield 250 के features
इस बाइक में आपको मिलेंगे कई प्रकार के फीचर्स जैसे राउंड हेड लैंप, टियर ड्रॉप फ्यूल टैंक, एनालॉग डिजिटल मीटर, टर्न इंडिकेटर, डुएल डिस्क ब्रेक, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ यूएसबी पोर्ट तथा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होगी। अगर इस बाइक के फीचर्स को देखा जाए तो यह बाइक युवाओं क लिए एक ड्रीम बाइक साबित हो सकती है। बात करें कलर वेरिएंट की तो कंपनी ने इसके बारे मैं अभी कोई खुलासा नहीं किया है, यह कितने कलर में मार्केट में उपलब्ध होगी इसकी जानकारी हमें लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
Royal enfield 250 Comfort and Handling
सभी फीचर्स शानदार होने के साथ साथ इस बाइक की हैंडलिंग भी आसान होने वाली है, क्योंकि यह वजन में बहुत हल्की लगभग 159 किलोग्राम के आसपास है। अगर बात करें इसके हाइट की तो वह भी लोगों के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए पर की गई है ताकि इसके हैंडलिंग को आसान बनाया जा सके।
Royal enfield 250 Price
बात करें अगर इसके मूल्य की तो यह मॉडल अभी लॉन्च नहीं हुआ है। इसके लिए बुकिंग आप लांच होने से एक या दो महीने पहले कर सकेंगे और इसकी डिलीवरी आपको लॉन्च के 4 से 6 हफ्ते के बद शोरूम में मिलना शुरू हो जाएगी। इसकी प्राइस रेंज लगभग 1.30 लाख होने वाली है
Make in India
यह बाइक पूर्ण रूप से भारत मैं निर्मित होगी इसलिए इसे मेक इन इंडिया भी कहा जा सकता है इसके इंजन के अलावा बाकी सभी पार्ट भारत के अंदर चेन्नई में निर्मित होंगे भारत में निर्मित होने के ही कारण यह बाइक सस्ते दामों में भारतीय बाजार उतरेगी।
Royal Enfield 250 Chassis, brakes wheel and suspension
इसमें आपको मिलता है डबल लेयर्ड चेचिस, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक, ट्यूबलेस टायर, टेलीस्कोपिक फर्क। इसके लुक को शानदार बनाने के लिए इसमें कई बदलाव किए गए हैं
Royal enfield 250 के बारे में संक्षेप में
यह कह सकते हैं कि यह युवाओं के लिए एक ड्रीम बाइक साबित हो सकती है तथा यह टीवीएस रानिन जैसी बाइक को टक्कर देगी और भविष्य में युवाओं का ध्यान अपनी और आकर्षित करेगी इसी के साथ ही इस बाइक के सितंबर 2025 मैं लांच होने की संभावना है।

